31 जुलाई 2020 - 18:25
माँ जैसी हस्ती की शराब की लत, उसकी मामूम बच्ची की जान जाने की वजह बनी

अमरीका में माँ जैसी हस्ती की शराब की लत, उसकी मामूम बच्ची की जान जाने की वजह बनी।

अमरीका के मैरीलैंड राज्य में यह घटना घटी। इस घटना पर फ़ैसला सुनाने में मैरीलैंड हाई कोर्ट के जज एकमत न हो पाए और उनके बीच मतभेद का आधार जेंडर बना। महिला जजों की तादाद ज़्यादा थी और उन्होंने औरत का साथ देते हुए उसे निर्दोष माना जबकि पुरुष जज की नज़र में महिला दोषी थी।

महिला जजों का कहना था कि म्यूरियल मोरिसन नामी महिला के पूरी तरह से लापरवाह साबित करने वाले सुबूत नहीं हैं।

यह घटना सन 2013 की है। मैरीलैंड में म्यूरियल मोरिसन नामी औरत ने घर के पोर्च में फ़ेसबुक पर वर्चुअल ख़ुशी के एक घंटे के दौरान दो तरह की बियर पी और जिस वक़्त वह बीयर पी रही थीं उनकी एक कुछ महीने की और एक 4 साल की बेटी कमरे में सो रही थी। वह बीयर पीकर आयीं और उन्होंने कुछ महीने की बेटी का डायपर बदला, उसे दूध पिलाया और दरवाज़ा बंद करके बेटी के बग़ल में बिस्तर पर सो गयीं।  

सुबह को म्यूरियल मोरिसन की कुछ महीने की बच्ची मर चुकी थी, उसके होंठ नीले थे। स्थानीय अदालत ने 2013 में मोरिसन को साथ में सोने से होने वाली मौत का दोषी क़रार दिया, जिसकी वजह से बच्ची का दम घुट गया।

मैरीलैंड के हाई कोर्ट ने इस हफ़्ते मोरिसन को निचली अदालत की ओर से दी गयी 20 साल जेल की सज़ा के फ़ैसले को रद्द कर दिया और इस मामले में जजों के बीच मतभेद की बुनियाद जेंडर बना। सभी महिला जजों ने अपने फ़ैसले में कहा कि इस बात के काफ़ी सुबूत नहीं हैं जिनसे मोरिसन की बड़े पैमाने पर लापरवाही साबित होती हो। महिला जज बच्चे के साथ सोने को अपराध की श्रेणी में रखने के लिए तय्यार नहीं थीं।

2016 में जब मोरिसन के ख़िलाफ़ अदालत में तीन दिन केस चला तो यह बात सामने आयी कि जिस दौरान वे वर्जीनिया के अपने दोस्तों के साथ आगामी स्कूल का साल शुरू होने पर एक घंटे की वर्चुअल ख़ुशी मना रही थीं तो उस दौरान उन्होंने 12 आउंस बियर और अधिक नशे वाली माल्ट बियर 20 आउंस पी थी।

अदालत में उनकी बेटी ने जो घटना के वक़्त 4 साल की थी और अदालत में मुक़दमे के दौरान 7 साल की थी, कहा की माँ, छोटी बहन के ऊपर लुढ़क गयीं थी। 4 साल की बेटी ने माँ को बहुत जगाने की कोशिश की लेकिन वह बहुत ही गहरी नींद में सो रही थीं।

ग़ौरतलब है कि अमरीका में सालाना सोने के दौरान 3500 मौते होती  हैं जिसमें मासूम बच्चे की दम घुटने से मौत भी शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि शराब की कोई भी क़िस्म हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद नहीं है, चाहे उसमें अलकोहल की मात्रा कितनी ही कम क्यों न हो। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के मुताबिक, शराब कितनी ही हाई क्वालिटी की क्यों न हो उससे लीवर ख़राब होता है।